• Sat. Nov 7th, 2026

अनुशासन का पाठ खेलों से ही सीखने को मिलता है : सांसद श्री डामोर, हर एक पंचायत में खेल मैदान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी : विधायक श्री मकवाना, सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन बिलपांक में हुआ

BySurendra Jain

Apr 21, 2023

खबर पक्की, 21 अप्रैल, रतलाम। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन शुक्रवार को जिखे के बिलपांक में किया गया। आरम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, ईश्वरलाल पाटीदार, हितेश राजपुरोहित, विप्लव जैन, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल पाटीदार, बाबूलाल कर्णधार, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम त्रिलोचन गौड, जन अभियान परिषद् के रत्नेश विजयवर्गीय, फतेहसिंह राठौर, समरथ, राजाराम सिंघाड, कमलेश आदि उपस्थित थे।
सांसद गुमानसिंह डामोर ने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार प्रदेश में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। पहले ओलंपिक या अन्तराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की मेडल तालिका में भारत का नम्बर अंतिम पायदान पर रहता था परन्तु अब हमारा देश खेल स्पर्धाओं में अग्रणी सिद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खिलाडियों को बढावा देने के लिए नई योजना तैयार की है। श्री डामोर ने कहा कि पदक एक ही दिन में प्राप्त नहीं होते है इसके लिए कडी मेहनत की आवश्यकता होती है। आपने कहा कि खिलाडी स्पर्धाओं से ही अनुशासन सीखते हैं। अनुशासन का पाठ खेलों से ही सीखने को मिलता है। खेल जीवन में जीतने की कला सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें अवसर देने की है। यदि खिलाडी को अवसर मिलेगा तो निश्चित रुप से वह देश-प्रदेश के साथ ही अपने शहर, गांव का नाम भी रोशन करेगा।
ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि आज खेल गतिविधियों में विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वजह से काफी बढा है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, खिलाडियों को आगे बढाने का कार्य किया जा रहा है। खिलाडी अपनी मेहनत से अपने क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। श्री मकवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार प्रत्येक पंचायत स्तर पर खेल मैदान की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल स्पर्धा आयोजित की जा रही है। खेल एवं पढाई दोनों पर बराबर ध्यान दें। खिलाडी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से खिलाडी अपने खेलों का प्रदर्शन करते हुए उन्नति के शिखर को प्राप्त करें। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को खिलाडियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अतिथियों ने जिला क्रीडा अधिकारी आर.सी. तिवारी का साफा तथा हार पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों का खेल अधिकारी आर.सी. तिवारी, राजेश कोठारी, महेन्द्र शुक्ला, संजय शर्मा, निमित शर्मा, विरेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र धूलिया, अमित रावल, अमितसिंह राजपूत ने स्वागत किया।
अतिथियों द्वारा कबड्डी स्पर्धा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कबड्डी तथा खो-खो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों को सकोरे भेंट किए गए। स्पर्धा का प्रथम मैच हिमालय इंटरनेशनल तथा बिरमावल सी.एम. राइज स्कूल के बीच खेला गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक नागर ने किया।

error: Content is protected !!