खबर पक्की: 17 अप्रैल रतलाम, विधायक चैतन्य कश्यप के कट्टर विरोधी पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल को आज सरकार ने रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष घोषित कर दिया। विधायक कश्यप मनोहर पोरवाल को इस पद पर देखना चाहते थे। रतलाम विकास प्राधिकरण की स्थापना के बाद पहले अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी को बनाया गया था जो पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निकट थे। 2013 के बाद से यह पद खाली था अब जब चुनाव सर पर आ गए हैं तो सरकार को विकास के लिए विकास प्राधिकरण अध्यक्ष याद आए। महापौर चुनाव के वक्त भी महापौर के लिए अशोक पोरवाल का नाम सबसे आगे था लेकिन लीडिंग अखबार द्वारा अधिकृत घोषणा के पूर्व ही उनका नाम छाप दिए जाने से उनके सभी विरोधी सक्रिय हो गए और उनका नाम कट गया। यहां उल्लेखनीय है कि विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। इस खबर से रतलाम विकास प्राधिकरण की दौड़ में लगे बहुत सारे नेताओं के चेहरे फीके पड़ गए।

