• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री लाड़ली बह ना योजना – जिले में 1 लाख 94 हजार से अधिक महिलाओं के फॉर्म भरे गए

BySurendra Jain

Apr 13, 2023

खबर पक्की, 13 अप्रैल, रतलाम। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जिले में सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में तेजी से महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। गुरुवार तक जिले में 1 लाख 94 हजार 552 महिलाओं के फॉर्म ऑनलाइन भरे जा चुके थे। जिले का लक्ष्य 2 लाख 2 हजार है।
जिला महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि जिले में सर्वाधिक फॉर्म 38 हजार 42 रतलाम जनपद पंचायत में भरवाए गए हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत आलोट में 28 हजार 295, जावरा में 25 हजार 410, पिपलोदा में 24 हजार 931, बाजना में 20 हजार 58, सैलाना जनपद पंचायत में 17 हजार 893 नगर निगम रतलाम में 22 हजार 672, नगर पालिका जावरा में 9 हजार 447, आलोट नगर परिषद में 3 हजार 380, बड़ावदा नगर परिषद में 1 हजार 303, नामली नगर परिषद में 1 हजार 897, पिपलोदा नगर परिषद में 1 हजार 481, सैलाना नगर परिषद में 1 हजार 667, ताल नगर परिषद में 2 हजार 137 तथा धामनोद नगर परिषद में 1 हजार 631 फॉर्म भरे जा चुके हैं।

error: Content is protected !!