• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम औषधि प्रशासन अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Apr 13, 2023

खबर पक्की, 13 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार को भी रतलाम शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
अधिकारियों ने माणकचौक स्थित मित्तल किराना से गौरव सोयाबीन तेल, शहर सराय स्थित राधे दूध डेयरी से खुला घी, भुट्टा बाजार स्थित न्यू नूरानी किराना से बेसन और चायपत्ती, धानमंडी स्थित छाजेड़ ट्रेडर्स से डाबर शहद के नमूने लिए गए। इसी प्रकार कमलकुमार जेठानन्द ढोढर से नखराली माउथ फ्रेशनर, अरिहंत किराना ढोढर से प्रकाश टोस्ट एवम् श्रीमूल घी, विनायक जनरल स्टोर ढोढर से घी के नमूने लिए गए। दल द्वारा बाजना में मूणत किराना बाजना से रतन सोयाबीन तेल, अग्रवाल किराना से अरिहंत मिल्क पाउडर, सकून किराना से आदित्य सूजी, नवदर्शन किराना से वाघ बकरी चायपत्ती के नमूने लिए गए।
लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, ज्योती बघेल एवम् प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई। इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!