खबर पक्की :12 अप्रैल रतलाम, प्रदेश के अनेक जिलों में भाजपा ने जिलाध्यक्षों का परिवर्तन कर दिया है मालवा क्षेत्र में भी मंदसोर नीमच के अध्यक्ष पूर्व में बदले जा चुके है। कल धार के अध्यक्ष की भी घोषणा हो गई लेकिन रतलाम के लिए अभी तक घोषणा नहीं की जा रही है। भोपाल के सूत्रों ने बताया कि संगठन रतलाम के अध्यक्ष को बदलने का मन बना चुका है किंतु रतलाम विधायक वर्तमान अध्यक्ष को ही बरकरार रखने का आग्रह रखे हुए है जबकि वर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में कोई बहुत ज्यादा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। अध्यक्ष रहते ही उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है इसलिए पांच विधानसभाओं वाले इतने बड़े जिले में कार्य करने के लिए उनकी शारीरिक क्षमताओं कि सीमितता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए वैसे भी वर्तमान अध्यक्ष अपने को हटाए जाने की सूरत में सैलाना की चर्चित महिला नेत्री जिनके नाम में ही क्रांति है का नाम जिलाध्यक्ष के लिए रखने का आग्रह ऊपर संगठन में रख रहे हैं यह नाम वह क्यों आगे बढ़ा रहे हैं यह सभी के समझ से परे है। रतलाम विधायक को महापौर पद के चुनाव के बाद इस तरह की नियुक्तियों से अपने आप को दूर कर लेना चाहिए क्योंकि हर जगह इस तरह स्व उत्पाद बुद्धि ना रखने वाले पीटने वाले प्यादे बिठा दिए गए तो उनके स्वयं के विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिले की बाकी विधानसभा सीट भी खतरे में पड़ जाएगी। क्योंकि वर्तमान के संघर्षशील दौर को देखते हुए एक साफ-सुथरी छवि और संगठन को समझने और इतने बड़े जिले में अपना खून पसीना बहाने वाला व्यक्ति ही भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। जिले के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करने के उपरांत अध्यक्ष की कमान अगर ग्रामीण क्षेत्र से दी जाती है तो अशोक पाटीदार उपयुक्त नाम है अगर आदिवासी अध्यक्ष बनाया जाता है तो सैलाना सरवन के रिटायर्ड सैनिक और प्रखर भाजपा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश जनजाति सुरक्षा मंच के अध्यक्ष कैलाश निनामा भी अच्छा नाम है। इसके अलावा मजबूत संगठनिक पकड़ रखने वाले और बेदाग चरित्र के मालिक जो 40 वर्षों से r.s.s. से जुड़े हुए हैं और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों में अपना प्रभुत्व रखने वाले अशोक जैन लाला भी जिला अध्यक्ष के लिए एक अच्छा नाम है इन तीनों में से सोच विचार कर संगठन किसी को अध्यक्ष बनाता है तो निसंदेह आने वाले विधानसभा चुनाव में यह लोग संगठन को अपेक्षित परिणाम दे सकते हैं।

