• Sat. Nov 7th, 2026

श्रीमद भागवत कथा वाचन आयोजन तैयारियों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Apr 11, 2023

खबर पक्की, 11 अप्रैल, रतलाम। जिले के ग्राम कनेरी में आयोजित होने वाले कथा वाचक सुश्री जया किशोरीजी के श्रीमद भागवत कथा वाचन आयोजन हेतु तैयारियों का निरीक्षण कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा मंगलवार प्रात: किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा तथा अन्य अधिकारी साथ है। इस दौरान कलेक्टर द्वारा आयोजनों से चर्चा कर तैयारियों का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने स्थल पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुचारू आवागमन, सुरक्षा इत्यादि बिंदुओं पर आयोजकों तथा अधिकारियों से चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की।

error: Content is protected !!