• Sat. Nov 7th, 2026

कोविड 19 से बचाव की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल संपन्न

BySurendra Jain

Apr 11, 2023

खबर पक्की, 11 अप्रैल, रतलाम। जिले के जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पतालों तथा सीएचसी पीएचसी पर कोविड से बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों की क्रियाशीलता के लिए मॉक ड्रिल संपन्न की गई।
प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि जिले में कुल 4 ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध है जो कि पूरी तरह क्रियाशील होना पाए गए है। जिला चिकित्सालय में कुल 20 ऑक्सीजन सर्पोटेड आईसोलेशन बेड, 61 आईसीयू बेड, 18 वेंटीलेटर्स क्रियाशील होकर उपलब्ध हैं। जिले में कुल 41 एंबुलेंस उपलब्ध है जिनमें से 3 एंबुलेंस वेंटीलेटर की सुविधायुक्त हैं। 40 नेबुलाईजर्स, 11 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 205 ऑक्सीजन सिलेंडर्स उपलब्ध हैं। आवश्यक दवाईयां, चिकित्सक एवं मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि कोविड के देश में बढते प्रकरणों के चलते राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान डमी मरीज को फीवर क्लिनिक में जांच कर आईसोलेशन, आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने एवं सेवा प्रदायगी की रिहर्सल की गई। मेडिकल कॉलेज रतलाम में भी मॉक ड्रिल संपन्न की गई। मेडिकल कॉलेज रतलाम में कुल 450 बेड ऑक्सीजन की सुविधायुक्त उपलब्ध है। 56 आईसीयू बेड तथा 70 वेंटीलेटर उपलब्ध है।
जिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल के दौरान सिविल सर्जन डॉ. चंदेलकर, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल, मेल नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र सिह एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!