• Sat. Nov 7th, 2026

लोक सुनवाई का आयोजन डा. शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न

BySurendra Jain

Apr 11, 2023

खबर पक्की, 11 अप्रैल, रतलाम। ग्राम धाबाईपाड़ा में पत्थर खनिज उत्खनिपट्टा क्रेशर खदान की पर्यावरणीय स्वीकृति के संबंध में लोक सुनवाई का आयोजन 11 अप्रैल को अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव जिला रतलाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त लोक सुनवाई में ग्राम धबाईपाड़ा के ग्रामवासी, जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी श्री संत, परियोजना प्रस्तावक धवल कुमार आदि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों द्वारा उक्त संबंध में अपनी आपत्ति जताई हैं जिसका निराकरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/पर्यावरण विभाग द्वारा करने के उपरांत पर्यावरणीय स्वीकृति के संबंध में आगामी कार्यवाही की जावेगी।

error: Content is protected !!