• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक दिलीप मकवाना के माध्यम से साइकिल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

BySurendra Jain

Apr 11, 2023

खबर पक्की, 11 अप्रैल, रतलाम। दूरस्थ इलाकों से शासकीय विद्यालय तक जाने वाले स्कूली बच्चों को अब आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शासन की योजना अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ढिकवा में 43 विद्यार्थियों को विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में साइकिल वितरित की गई। साइकिल वितरण के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
विधायक श्री मकवाना ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में शासकीय स्कूल परिसर से 3 किमी से अधिक की दूरी पर निवासरत 43 छात्र-छात्राओं को स्कूल आवागमन में सुविधा की दृष्टि से मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल योजना अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया है। इसके साथ इप्का फाउंडेशन मुंबई द्वारा प्रदत्त फर्नीचर का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत ढिकवा के सरपंच बलराम जाट, उप सरपंच रामप्रसाद मालवी, मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल राठौड़, इप्का लेबोरेट्रीज वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, स्कूल प्राचार्य गोपाल चौहान, कैलाश जाट, छगन जाट, नरेंद्र बारोड, बिहारीलाल सारण, जसराज जाट, मांगीलाल गोदारा, शंकरलाल सरकार, रामलाल भगोरा, आयुष राठौड़, हीरालाल चौधरी, विद्यार्थीगण, स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!