खबर पक्की : 11 अप्रैल रतलाम, महर्षि पतंजलि योग संस्थान भोपाल के अध्यक्ष जावरा निवासी भारत दास बैरागी जिन्हें पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा था और हाल ही में इनका दर्जा बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री का किया गया को मुख्यमंत्री के श्रीजी पैलेस में आयोजित प्रबुद्ध जन कार्यक्रम के दौरान मंच पर ना बैठाते हुए नीचे बिठाया गया। जबकि उनसे दर्जे में नीचे जिले के कई भाजपा विधायक, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी सहित अनेक लोग मंच पर मौजूद थे। सीधे सरल व मिलनसार स्वभाव के और पार्टी के प्रति वफादार भारत दास बैरागी जिस समाज से आते हैं उसको देखते हुए उन्हें मंच पर ना बिठाया जाना समाज के कई लोगों को समाज के प्रति पार्टी का अपमानित रवैया लग रहा है। अर्से बाद जिले के किसी व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है लेकिन उसका उस प्रकार से सम्मान नहीं किया जाना यह प्रतीत कराता है कि आप उस समाज को कितना महत्व दे रहे हैं। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में बैरागी समाज के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं और उनके नेता का इस प्रकार अनादर आने वाले चुनाव में भाजपा को भारी पड़ सकता है। इस अनादर के लिए कोई जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई जिला प्रशासन को तो कुछ लोग विधायक का नाम लेने से भी नहीं चूक रहे हैं बहरहाल जिसने भी यह कार्य को अंजाम दिया है पार्टी के हित में ठीक नहीं किया है

