• Sat. Nov 7th, 2026

लाडली बहना महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, अधिकाधिक बहनों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें : कलेक्टर

BySurendra Jain

Apr 5, 2023

खबर पक्की, 5 अप्रैल, रतलाम। आगामी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में रतलाम में आयोजित होने वाले लाडली बहना सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीसी के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीडीपीओ, तहसीलदार के अलावा जिले के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीधे जुड़े हुए थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मैदानी अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को लाडली बहना सम्मेलन में जिले की अधिकाधिक महिलाओं को सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें क्योंकि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। योजना से महिलाओं की परिवार में भूमिका और प्रभावी होगी, वे आर्थिक रूप से सशक्त बन जाएंगी। कलेक्टर ने मैदानी अमले को निर्देश दिए कि महिलाओं को कार्यक्रम की जानकारी देवें, ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करवाएं।
कलेक्टर ने कहा कि लाडली बहना योजना पंजीयन में मैदानी अमले द्वारा पुण्य कार्य किया जा रहा है। लाडली बहनों को कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सम्मिलित करवाना है। बहने योजना लागू करने पर अपने भैया मुख्यमंत्री को धन्यवाद देंगी क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना लागू करके बहनों के प्रति अपना प्रेम, स्नेह भाव एवं अपनत्व को प्रकट किया गया है।

error: Content is protected !!