• Sat. Nov 7th, 2026

बरबड़ मेले में दुकानदारों व झूले वालो से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा : महापौर

BySurendra Jain

Apr 5, 2023

खबर पक्की, 5 अप्रैल, रतलाम। नगर निगम द्वारा 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों व झूले वालों से नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि मेले में प्रतिवर्ष दुकान व झूले लगाने वाले यथा स्थान पर अपनी दुकान व झूले लगायें, दुकान व झूला ब्लॉक आवंटन का नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी।

error: Content is protected !!