• Sat. Nov 7th, 2026

निगम का साधारण सम्मेलन 13 अप्रैल गुरूवार को

BySurendra Jain

Apr 5, 2023

खबर पक्की, 5 अप्रैल, रतलाम। नगर निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में 13 अप्रैल गुरूवार को प्रात: 11:00 बजे से निगम सभागृह में आयोजित होगा।
आयोजित सम्मेलन में विकास शाखा नगर सुधार न्यास की विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में तीस वर्ष की लीज पर आवंटित भूखण्ड/भवन की लीज आगामी 30 तीस वर्ष तक के लिए बढ़ाये जाने, नगर निगम तिराहे से महलवाड़ा तक की 4 लेन सड़क का नामांकरण महाराजा रतनसिंह के नाम से किये जाने, नगर निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरो को चिकित्सा भत्ता दिये जाने के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
सम्मेलन में निगम का वर्ष 2023-24 का आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया जावेगा जिसे विचार-विमर्श उपरान्त पारित किया जाना है।

error: Content is protected !!