खबर पक्की: 5 अप्रैल रतलाम, इंदौर में पटेल नगर मंदिर हादसे मैं 38 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश के जितने भी बावड़ी और कुआं जिन पर कब्जा कर अवैध निर्माण हुए हैं उनको मुक्त करवाया जाएगा। उसी तारतम्य में खबर पक्की को रतलाम शहर के नागरिकों ने बताया कि पैलेस रोड पर बग्धी खाना के सामने शिव मंदिर से लगी हुई एक बहुत बड़ी बावड़ी थी जिन पर अभी तीन-चार मकान बन गए हैं इसी प्रकार गणेश देवरी के वहां पर भी हरिजन बावड़ी थी उसको भी खत्म कर दिया गया है क्या रतलाम जिला कलेक्टर मुख्यमंत्री की बात का संज्ञान लेकर इन बावरियों के अवैध निर्माण को तोड़कर इन्हें मुक्त करवाएंगे खबर पक्की जिले की जनता से अनुरोध करता है किस प्रकार कुआ बावड़ी पर हुए अवैध निर्माण की सूचना खबर पक्की को प्रदान कर जनहित में प्रशासन को जानकारी देने में सहयोग प्रदान करें।

