• Sat. Nov 7th, 2026

बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने ली बूथ क्रमांक 44 की बैठक

BySurendra Jain

Mar 23, 2023

खबर पक्की, 23 मार्च, रतलाम। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 7 में बूथ क्रमांक 44 की बैठक ली। हिम्मत गेलड़ा के निवास पर आयोजित इस बैठक में श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव में बूथ जीता, चुनाव जीता का उद्देश्य लेकर चल रही है। इसी तारतम्य में बूथ विस्तारक अभियान 2.0 पूरे प्रदेश में संचालित हो रहा है। रतलाम में प्रत्येक बूथ को इस अभियान के दौरान मजबूत करना है। उन्होने कार्यकर्ताओं से बूथ की संरचना पर चर्चा की। इस दौरान अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पार्षद देवश्री पुरोहित, हिम्मत गेलड़ा, हरीश यादव, संजय पांडे, राजेश पांचाल, रामबाबू कुलमी, शैलेंद्र शर्मा, रजनीश जैन, प्रवीण मेहर, शीला पटेल, दिलीप गेलड़ा, संजय चौहान, सुरेश शर्मा, राजेंद्र चत्तर, शैलेष जैन, मोहन सिंह हरोर, अमित द्विवेदी, अभिनव कुलमी आदि बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!