• Sat. Nov 7th, 2026

लाडली बहना योजना : कलेक्टर ने ईकेवाईसी निरीक्षण के लिए सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Mar 22, 2023

खबर पक्की, 22 मार्च, रतलाम। जिले में लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सघन मोनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने बुधवार को रतलाम शहर तथा बाजना क्षेत्र के सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर ईकेवाईसी प्रक्रिया का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने रतलाम शहर मेंनगर निगम रोड, कॉलेज रोड तथा सैलाना रोड पर करीब 7 सीएससी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा केंद्र संचालकों से चर्चा कर ईकेवाईसी प्रक्रिया की जानकारी ली गई। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी भी मौजूद थे।निरीक्षण में कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन केवाईसी संख्या की जानकारी संचालकों से प्राप्त की गई।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शिवगढ़ में तीन सीएससी सेंटर का निरीक्षण किया। संचालकों से ईकेवाईसी प्रक्रिया एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम सैलाना श्री मनीष जैन तथा जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान भी मौजूद थी। कलेक्टर द्वारा बाजना तथा राजापुरा माताजी में भी सीएससी सेंटर पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा निगमायुक्त को निर्देशित किया गया कि नगर निगम के अमले को तैनात करें। प्रत्येक सीएससी पर अधिकाधिक महिलाओं को लाकर समय सीमा में ईकेवाईसी करवाई जाए। बाजना क्षेत्र में निरीक्षण में कलेक्टर ने एसडीएम तथा सीईओ को निर्देशित किया कि सीएससी सेंटर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की ईकेवाईसी कम से कम समय में की जा सके, इसके लिए मोबिलाइजर को निर्देशित करें कि महिलाओं को सेंटर्स पर लाकर लाडली बहना ईकेवाईसी संबंधी कार्य करवाए जाए।

error: Content is protected !!