खबर पक्की, 19 मार्च, रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चेटीचंड महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंर्तगत 22 मार्च को सुबह 10 बजे श्री रामधुनि बहिराणा मंडली द्वारा कीर्तन, पंजड़े होंगे। आरती, अरदास, पल्लव तत्पश्चात दोपहर 1 बजे लंगर की सेवा, शाम 7 बजे कोटा की पार्टी द्वारा भव्य आयोजन भी होगा। 23 मार्च को प्रात: 6 बजे श्री गुरुनानक सिंधु भवन से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो सिंधी कालोनी से होते हुए बापू आशाराम नगर से सिंधु भवन पर ही समाप्त होगी। सुबह 9.30 बजे श्री गुरुनानक भवन पर समाज के पंडित श्री भवानीशंकर शर्मा जी द्वारा हवन व अभिषेक किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के वरिष्ठ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आर के सतवानी, झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद कृष्णानी, विनोद करमचंदानी, नरेंद्र ममतानी, मुरली आवतानी एफ. एम धनवानी, राजू परियानी, श्रीमती डिम्पल भाग्यवानी, पुष्पा करमचंदानी, आशा कुंगवानी ने निवेदन किया।
