• Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा के लिए अति महत्वपूर्ण है बूथ विस्तारक अभियान 2.0 : विधायक काश्यप, शहर विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में हुए कार्यों की समीक्षा

BySurendra Jain

Mar 19, 2023

खबर पक्की, 19 मार्च, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की समीक्षा विधायक चेतन्य काश्यप ने की। उनके द्वारा शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष और महामंत्री से मंडल में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। वहीं बूथ विस्तारक में यदि कहीं कोई परेशानी आ रही हो तो उसके बारे में भी पूछताछ कर निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक श्री काश्यप द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों से बूथ विस्तारक को लेकर और अधिक कार्य करने की बात कही। पदाधिकारियों से चर्चा में बूथ विस्तारक अभियान को पार्टी का अतिमहत्वपूर्ण कार्य बताया। इसमें बूथ पर नए लोगों को जोडऩे के लिए कहा, जिससे कि बूथ को मजबूती मिल सके। प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों को जोड़कर पन्ना समिति बनाते हुए उसे दायित्व सौंपा जाए। बूथ का विस्तार करने के दौरान इस बात कार विशेष ध्यान रखने की बात कही कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही इसमें जोड़ा जाए, ताकि अभियान सार्थक हो। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, नंदकिशोर पंवार एवं सुबेंद्रसिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!