• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम जिले में भी हर्षोल्लास के साथ लाडली बहना योजना का हुआ शुभारंभ, बहनों ने दिया अपने भैया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

BySurendra Jain

Mar 5, 2023

खबर पक्की, 5 मार्च, रतलाम। संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ ही रविवार 5 मार्च को रतलाम जिले में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ लाडली बहना योजना का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रफुल्लित बहनों ने अपने ह्रदय की गहराई के साथ अपने भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया, उनका आभार माना, बहनों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। योजना लांच होने पर रतलाम की बहनों की खुशी देखते ही बनती थी। जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम के रंगोली गार्डन में हुआ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को हर्ष से भरे वातावरण में देखा-सुना गया। विधायक चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, प्रदीप उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि ाजेंद्र पाटीदार, निगमायुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, एनआरएलएम मैनेजर हिमांशु शुक्ला, बड़ी संख्या में लाडली बहने उपस्थित थी। इस हर्षोल्लास में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, ढोल धमाके के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए लाडली बहना योजना के शुभारंभ पर सबको बधाई दी। श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने योजना लागू करके प्रदेश की बहनों के जीवन का आर्थिक उत्थान किया है। बहनों के आर्थिक रूप से मजबूत होने पर उनका परिवार और अधिक मजबूत होगा। श्री काश्यप ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भ्रम में ना रहे, आवेदन की आसान एवं सरल प्रक्रिया है। सभी बहनों को बगैर किसी परेशानी के योजना का लाभ मिलेगा। आपके वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे, आवेदन लिए जाएंगे, पूरा अमला आपके लिए आवेदन हेतु कार्य करेगा। लाडली बहना योजना मुख्यमंत्री श्री चौहान का बहनों को उपहार है। आपको प्रतिमाह 1 हजार रुपए मिलेंगे तो आप आर्थिक रूप से और ज्यादा सशक्त और सक्षम होंगी। मुख्यमंत्री ने बहनों को आर्थिक सक्षमता और सशक्तता दी है।
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि बडे सौभाग्य का दिन है जब मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी बहनों के लिए लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। योजना बहनों तथा उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए है। मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों के लिए आत्मीयता के साथ योजना लागू की है। इससे बहनों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा, आर्थिक रूप से सक्षम बनेगी। आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करेंगी। डॉ.पांडे ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता की भलाई के लिए लगातार अभिनव योजनाएं लागू की है जिनसे आम आदमी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ बहनों को उपलब्ध कराने के लिए सभी वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रारंभ में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने उदबोधन में लाडली बहना योजना की जानकारी तथा योजना का लाभ बहनों को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की कार्य योजना से अवगत कराया। कार्यक्रम में भूमिका शेखावत, काकुल राजावत द्वारा राजस्थानी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई । लाडली बहन विजयकुवर सिसोदिया द्वारा लाडली बहना योजना पर सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन एनआरएनएम जिला प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने किया। आभार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा ने माना। इस अवसर पर एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से 70 से ज्यादा बैंक सखियों को माइक्रो एटीएम प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्रीमती अनीता कटारिया, मनोहरलाल सोनी, रणजीत टांक, धर्मेंद्र रांका, श्रीमती शबाना खान, शेरू पठान, माया पांचाल, श्रीमती निशा पवन सोमानी, अनीता वसावा, सपना त्रिपाठी, विप्लव जैन, दिलीप गांधी, विशाखा शर्मा, रामू डाबी, राजेंद्र चौहान, हितेश कामरेड, बृजराम, योगेश पापटवाल, आयुषी सांखला, प्रीति कसेरा, संजय कसेरा, रमेश पांचाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!