• Sat. Nov 7th, 2026

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 13 वीं जूनियर मि. इंडिया प्रतियोगिता का शुभारम्भ रतलाम में हुआ

BySurendra Jain

Mar 4, 2023

खबर पक्की, 4 मार्च, रतलाम। इंडियन बाडी बिल्डर फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री ट्राफी 13 वीं जूनियर मि. इंडिया राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारम्भ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य, विधायक चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता एवं महापौर प्रहलाद पटेल, अंतरराष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे, अर्जुन अवार्डी टी.वी पॉली, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की महासचिव सुश्री हीरल सेठ के विशिष्ठ आतिथ्य में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर अपने उदबोधन में डॉ. मोहन यादव ने खेल हित में घोषणा की कि आगामी सत्र से बॉडी बिल्डिंग, वेट लिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग खेल शासन के 21 खेलों की सूची में शामिल किए जाएंगे। डा. यादव ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन को स्वस्थ और सुन्दर बनाते हैं। जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देते हैं।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग खेल से उत्तम स्वास्थ्य के साथ युवाओं को शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाने की प्रेरणा मिलती है। बॉडी बिल्डिंग खेल मूलत: भारतीय खेल विधाओं में से एक है। इसका आयोजन शहर की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
अतिथि स्वागत अतिन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, रितेश नाथ, सोनू यादव, मोहित काले, डॉ. कुलदीप त्रिवेदी ने किया। सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके, शैलेंद्र व्यास थे। स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के 450 से भी अधिक पुरुष, महिला खिलाडी मांसपेशियों से अपना प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गो में 3 लाख केश प्राइज वितरित किए जाएंगे। जूनियर वर्ग के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर को मिस्टर इंडिया एवम मिस जूनियर इंडिया के खिताब से सम्मानित किया जाएगा। प्रहलाद पटेल ने स्वागत उदबोधन दिया। महापौर प्रहलाद पटेल ने अतिथि का मोमेंटो, शाल, श्रीफल से अभिनंदन किया।

error: Content is protected !!