• Sat. Sep 19th, 2026

कानपुर में होटल से बरामद हुए 90 करोड़ के पुराने नोट

BySurendra Jain

Jan 17, 2018

 

कानपुर। एनआईए और ईडी से मिले सुराग के बाद कानपुर पुलिस ने एक होटल के कमरे से पुराने नोटों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने कानपुर के नामी बिल्डर, कपड़ा कारोबारी और मनी एक्सचेंजर सहित 7 लोगों के करीब 90 करोड़ रूपएय बरामद किए है।

नोटबंदी के 14 महीने के बाद पुराने नोटों का यह सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। पुराने नोटों का कहां खपाने की तैयारी थी, इसको लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने कानपुर की गगन होटल में छापा मारा तो आंखे फटी रह गई। कई कमरों में बिस्तरों के नीचे नोटो के बंडल छिपाकर रखे गए थे। मौके से संत कुमार, संजय सिंह, अनिल और सहारनपुर के विजय प्रकाश व ओमप्रकाश को अरेस्ट किया गया है। एएसपी ए.के. मीणा के अनुसार बड़े व्यापारियों व बिल्डर्स द्वारा कालेधन के रूप में जमा किए गए पुराने नोटों की सूचना पर यह दबिश दी गई थी। मामले में कुछ ओर लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यूपी पुलिस ने ही पिछले दिनों मेरठ के बिल्डर संजीव मित्तल से भी 25 करोड़ रूपए के पुराने नोट बरामद किए थे। पुलिस को यह भी खबर मिली है कि यूपी में ही एक गिरोह मनी चेंजर के रूप में सक्रिय है और पुराने नोटो को ओने-पौने दाम पर खरीदकर नई करेंसी में बदला जा रहा है।

 

You missed

error: Content is protected !!