• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 14 जोड़ो का विवाह संपन्न, वधु को 11 हजार का चेक व 38 हजार के उपहार प्रदान किये

BySurendra Jain

Feb 27, 2023

खबर पक्की, 27 फरवरी, रतलाम। शासन निर्देशानुसार निराश्रित/निर्धन परिवार की कन्या/कल्याणी/परित्यक्ता के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा 27 फरवरी सोमवार को जानकी मंडप बरबड़ में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन कर 14 वर-वधूओं का विवाह पुरे विधि-विधान से करवाया गया।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर-वधू का विवाह शासन निर्देशानुसार विवाह संपन्न कराया जाता है। इस योजना में वधू को 11 हजार की राशि का चेक, 38 हजार की राशि का उपहार सामग्री जिसमें आभुषण, पलंग, बिस्तर, एलसीडी टीवी, टेबल फेन, कुकर, दीवार घड़ी, घरेलू बर्तन, वधू के 4 जोड़ी वस्त्र आदि सम्मिलित है। उन्होने सभी जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखमयी दांपत्य जीवन की कामना की। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट व कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल ने वधूओं को उपहार भेंट किये।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आयुषी सांखला, हेमन्त राहौरी, संजय कसेरा, शेरू पठान, राजेश माहेश्वरी, रमेश पांचाल, निगम अधिकारी जी.के. जायसवाल, श्याम सोनी, जगदीश पांचाल, ए.पी. सिंह, सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, कपील मारोठिया आदि ने भी वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जानकी मंडप बरबड़ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एकता-दीपक वर्मा, माया-भोलाराम मईड़ा, सुहानी-अंकित मारू, मेघा-मितेश कुमार यादव, मेघा-दीपक कसोटिया, सोनू-रोहित कुम्हारे, सोनू-करण चौहान, ममता-विशाल मईड़ा, डिम्पल-सुरेन्द्र सिंह, प्रीति-सूर्यपाल सिंह, अर्चना-लल्लू खपेड़, मेघा-पवन गरवाल, रीना-अजय गरवाल व प्रेमलता-निलेश मालीवाड़ का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी को नशा मुक्ति एवं पॉलीथीन का उपयोग ना करने की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह का संचालन हेमन्त राहौरी ने किया व आभार जगदीश पांचाल ने माना।

error: Content is protected !!