• Sat. Nov 7th, 2026

विकास यात्रा में लगभग 47 करोड़ लागत की नल जल योजनाओं के भूमिपूजन लोकार्पण किए गए

BySurendra Jain

Feb 25, 2023

खबर पक्की, 25 फरवरी, रतलाम। जिले में आयोजित की गई विकास यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात मिली। इस विकास यात्रा में 56 नल जल योजनाओं के भूमिपूजन, लोकार्पण किए गए जिनकी कुल लागत लगभग 47 करोड रुपए है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि विकास यात्रा में 34 नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया जिनकी कुल लागत 24 करोड़ 91 लाख रुपए है। जिन योजनाओं का भूमिपूजन किया गया उनमें 12 नल जल योजनाएं ऐसी हैं जिनमें से प्रत्येक की लागत एक करोड़ से अधिक है। इसी तरह 22 करोड़ 1 लाख रुपया लागत की कुल 22 नल जल योजनाओं का लोकार्पण विकास यात्रा के दौरान किया गया। इनमें भी आठ नल जल योजनाएं ऐसी हैं जिनमें से प्रत्येक की लागत 1 करोड़ रुपए से अधिक है।
जिले में विकास यात्रा के दौरान जल जीवन मिशन की जिन नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया उनमें रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम सांवलिया रुंडी, मोरवानी, कानडरवासा, सीखेड़ी, कालूखेड़ी, भाटी बडोदिया, चोराना, ढीकवा, लक्ष्मणपुरा, पिपलोदा जनपद पंचायत क्षेत्र में भाटखेड़ा, कालूखेड़ा, रियावन, कमलाखेड़ा, बरगढ़, ऊपरवाडा, बड़ायला माताजी, बड़ायला चोरासी, पंचेवा, जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र में खजूरिया, बरडिया गोयल, गुर्जर बरडिया, सिंदुरिया, रेवास, सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र में महुडीपाड़ा, जानपालिया, खोरी तथा बाजना जनपद पंचायत क्षेत्रों में काजलीखोरा, केलकच्छ, खेड़ी, घोड़ाखेड़ा, झरनिया, रामपुरिया तथा खेरदा शामिल है। भूमि पूजन की गई जिन नलजल योजनाओं की लागत एक करोड़ से अधिक है उनमें जनपद पंचायत पिपलोदा की भाटखेड़ा, कालूखेड़ा, रियावन, ऊपरवाडा, जावरा की बरडिया गोयल तथा रेवास, जनपद पंचायत रतलाम की मोरवानी, सांवलिया रुंडी, कांडरवासा, सीखेड़ी, ढीकवा, लक्ष्मणपुरा नल जल योजना शामिल है।
जिले में विकास यात्रा के दौरान जिन नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें जनपद पंचायत पिपलोदा की झाझाखेड़ी, चीपीयां, नौलक्खा, सूजापुर, भाटखेड़ी, तालीदाना, बोरखेड़ा, जावरा की बनवाड़ा, रोजाना, नंदावता, आलोट की मीनावादा, पंथ पिपलोदा, मुंडलाकला, रतलाम की मुंदड़ी, लालगुवाड़ी, सैलाना की कुंवरपाड़ा, सकरावदा, सेमलखेड़ा, बावड़ी, इंदिरावलकला, बाजना की कुंदनपुर, आडापथ ग्राम की योजनाएं शामिल हैं।
एक करोड़ रुपए से अधिक लागत की जो योजनाएं लोकार्पित की गई है उनमें पिपलोदा की सूजापुर, आलोट की मीनावादा, पंथ पिपलोदा तथा मुंडलाकला, रतलाम की मुंदड़ी तथा लालगुवाडी एवं बाजना की कुंदनपुर नल जल योजना शामिल है।

error: Content is protected !!