खबर पक्की, 24 फरवरी, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन 80 किमी खंड के दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत उज्जैन से कड़छा तक लगभग 18 किलोमीटर खंड का दोहरीकरण पूर्व में ही पूरा कर लिया गया है जिसका सीआरएस निरीक्षण कर दोहरीकृत ट्रैक पर आवागमन चालू है।
इसी क्रम में कड़छा से बरलई के मध्य लगभग 36.38 किमी खंड का दोहरीकरण कार्य को पूर्ण किया गया तथा 22 एवं 23 फरवरी, 2023 को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त आर.के. शर्मा द्वारा रेलवे ट्रैक, पुल/पुलिया, समपार फाटक, विद्युतीकरण इत्यादि का गहनता के साथ निरीक्षण कर एवं कड़छा से बरलई तक स्पीड ट्रायल कर कुछ आवश्यक सुधारों के साथ नवदोहरीकृत कड़छा-बरलई खंड को ट्रेन आवागमन के लिए प्राधिकृत कर दिया गया है।
इंदौर-देवास-उज्जैन खंड पर वर्तमान में सघनता 140 प्रतिशत से अधिक है तथा इस खंड का पूर्ण दोहरीकरण हो जाने से ट्रेनों की गति बढऩे, ट्रेन की रनिंग टाइम कम होने, फ्रेट मूवमेंट में बढ़ोतरी इत्यादि सहित कई फायदे होंगे।
इंदौर-उज्जैन-देवास खंड की शेष बरलई से लक्ष्मीबाईनगर खंड का दोहरीकरण कार्य प्रक्रियाधीन है तथा शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है।

