• Sat. Nov 7th, 2026

सरकारी योजना में गरीब हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत कराने के लिए कलेक्टर धराड़ एसबीआई शाखा पहुंचे

BySurendra Jain

Feb 22, 2023

खबर पक्की, २२ फरवरी, रतलाम। गरीब कमजोर वर्गों के प्रति सदैव संवेदनशीलता रखने वाले कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बुधवार को जिले के धराड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पहुंच गए। दरअसल कलेक्टर को पता चला था की शाखा में शासन की कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ देने हेतु कुछ हितग्राहियों के प्रकरण अटके पड़े थे जिनका निदान विभागीय अधिकारी के स्तर से संभव नहीं हो पा रहा था।
कलेक्टर दोपहर में धराड़ शाखा में पहुंचे वहां शाखा प्रबंधक से चर्चा कर ५ हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत करवाएं। इनमें कोलवाखेड़ी के मुकेश पिता भेरूलाल का बिरसामुंडा योजना में ४ लाख ८० हजार रुपए का प्रकरण शामिल है। बिरसा मुंडा योजना में ही ग्राम रातीतलाई के तेजराम निनामा का ४ लाख का प्रकरण, धराड़ के राजाराम परमार का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में १ लाख का प्रकरण, ग्राम बढछापरा की संध्या का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में ५० हजार का प्रकरण तथा ग्राम नौगांव जागीर के संतोष मुनिया का टंट्या मामा योजना में १ लाख रुपए का प्रकरण कलेक्टर ने मौके पर स्वीकृत कराया। वहां मौजूद हितग्राहियों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया कि हमारी खातिर कलेक्टर बैंक शाखा में आए और समस्या का निराकरण किया।

error: Content is protected !!