• Sat. Nov 7th, 2026

विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 4 मार्च को, प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय, ट्रस्टी डॉ चांदनीवाला का किया अभिनंदन

BySurendra Jain

Feb 22, 2023

खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। रतलाम एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय के 17000 वर्ग फुट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 4 मार्च को समारोह पूर्वक किया जाएगा। यह निर्णय विधि महाविद्यालय ट्रस्ट मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने की।
ट्रस्ट मंडल की बैठक में ट्रस्टी डॉ मुरलीधर चांदनीवाला को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा श्री कृष्ण सरल साहित्य सम्मान मिलने पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष निर्मल कटारिया, सचिव डॉ. संजय वाते, कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल, ट्रस्टी सुभाष जैन एवं भवन निर्माण संयोजक निर्मल लूनिया उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!