खबर पक्की, 17 फरवरी, रतलाम। महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा शुक्रवार को सैलाना के समीप केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसडीएम मनीष जैन भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने इस दौरान मंदिर परिसर में उचित प्रकाश व्यवस्था करने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर परिसर में रंग रोगन करवाया जाएगा। सीडिय़ों की उचित मरम्मत करवाई जाएगी। ऊपर हिस्से में रेलिंग लगवाई जाएगी अन्य आवश्यक निर्माण किए जाएंगे।

