• Sat. Nov 7th, 2026

बमनघाटी पर अनियंत्रित वाहन पलटा, दो की मौत, 35 घायल

BySurendra Jain

Feb 16, 2023

खबर पक्की, 16 फरवरी, रतलाम । पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम लाम्बाखोरा के पास बामनघाटी पर मजदूरों से भरा लोडिंग पिकअप वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार एक किशोरी व एक महिला की मौत हो गई व 35 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सरवन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 17 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों ने बताया कि वे खेतों में फसल काटने के लिए ग्राम राकोदा, धामेडी व शेरपुर क्षेत्र में गए थे। फसल की कटाई करने के बाद गुरुवार शाम राकोदा के पास से लोडिंग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लाम्बाखोरा रहे थे।
शाम करीब पौने सात बजे लाम्बाखोरा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचे थे, तभी घाटी उतरते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार लोग घायल हो गए व चीखने-चिल्लाने लगे। आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व घायलों को निकाल कर सरवन के अस्पताल पहुंचाया।
सरवन अस्पताल में 60 वर्षीय मीराबाई पत्नी पुनाजी डिंडोर निवासी ग्राम लाम्बाखोरा की मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय इंदिरा पुत्री कानाजी मईडा निवासी ग्राम लाम्बाखोरा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
अधिकांश घायल ग्राम लाम्बाखोरा के व कुछ ग्राम बड़ी नाल व कुपडा के रहने वाले हैं। टीआइ आरएस बर्डे ने बताया कि घायलों में ड्राइवर लक्ष्मण भी शामिल है। लक्ष्मण ने बताया कि सड़क पर भैंस आ गई थी। उसे बचाने ब्रेक लगाया, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
ये हुए घायल
14 वर्षीय शुभम पुत्र हीरा, 35 वर्षीय सविता पुत्र बालू, 40 वर्षीय सुगना पत्नी वेस्ता, 16 वर्षीय माया पुत्री नागु, 40 वर्षीय कैलाश पुत्र थावरा, शांतिलाल पुत्र एलम, 32 वर्षीय मणिबाई पत्नी सुखराम, 18 वर्षीय जाना पुत्री हवजी, 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रामा, 35 वर्षीय दल्लू पुत्र कमलेश, 17 वर्षीय शीला पुत्र शान्तू 18 वर्षीय पूजा पुत्री वेस्ता, 17 वर्षीय गुड्डा पुत्र सबर सिंह 15 वर्षीय अजय पुत्र शान्तू , 30 वर्षीय रेखा पत्नी कमल, 18 वर्षीय काली पुत्री सुखराम, 15 वर्षीय माया पुत्री भंवरलाल, 25 वर्षीय रमेश पुत्र तोलाराम, 30 वर्षीय बाबू, 16 वर्षीय अर्चना पुत्री रामा निनामा, 40 वर्षीय शान्तु पुत्र पूना डिंडोर, 35 वर्षीय कालीबाई पत्नी कानाजी , 18 वर्षीय दुर्गा, 18 वर्षीय केसरबाई, 16 वर्षीय रैना मईडा, 13 वर्षीय कृषणा, 15 वर्षीय भूली, 27 वर्षी सुनीता आदि। इनमें से 17 को सरवन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!