• Sat. Nov 7th, 2026

जावरा में प्रॉपर्टी विवाद में मारपीट सीधे हाथ का सोने का कड़ा और ₹50000 छीनने की रिपोर्ट दर्ज

BySurendra Jain

Feb 16, 2023

खबर पक्की: 16 फरवरी जावरा सलमान पिता सुल्तान कुरैशी निवासी ताल नाका जावरा ने गुंडागर्दी की हद पार करते हुवे मनोज राठौर पिता ओमप्रकाश राठौर से 50000 रु नगद छीन लिया एवं एक जमीन जिसमें दलाली के पेटे 50000 रु लेना थे वह रुपए तो नहि दिए ओर गालिया गलौज की ओर उलटी मार पीट की ओर जान से मारने की धमकी भी दी और कहां की जा नहीं है पेमेंट।
उक्त घटना आज दिनांक 16/02/2023 दिन मे जावरा मे बंगले मे sbi बैंक के सामने मनोज राठौड़ को बुलाकर मारा जिसकी शिकायत मनोज राठौर द्वारा जावरा थाने मे की गई शिकायत उपरांत पुलिस द्वारा मनोज राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया वहाँ से डॉ ने किया रतलाम जिला चिकत्सालय को रेफर कर दिया गया मनोज राठौर के सीने मे गाल पर व गले मे सीधे हाथ में अंगूठे पर ब्लड निकल आया था मनोज राठौड़ अभी जिला अस्पताल मे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। मनोज राठौड़ ने बताया कि उसके सीधे हाथ के सोने का कड़ा भी आरोपी द्वारा निकाल लिया गया।

error: Content is protected !!