खबर पक्की, 14 फरवरी, रतलाम। रतलाम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजमल चौरडिय़ा का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम श्री पाण्डे द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। अंतिम संस्कार के दौरान सिटी एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमन्त चौहान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पूर्व कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी श्री चौरडिय़ा के निवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, उनके परिजनों को ढाढस बंधाया।


