• Sat. Nov 7th, 2026

बस में रखे बैग से 2 लाख रुपए चोरी, पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया, दो अन्य की तलाश

BySurendra Jain

Feb 14, 2023

खबर पक्की, रतलाम,14फरवरी। बाजना से रतलाम भारत बस में मंगलवार की सुबह 11बजे सवार होकर निलेश पिता नानालाल राठौर अपनी माता जी कुसुम देवी व बहन टीना के साथ रतलाम आ रहें थे।
ग्राम जामदा से तीन महिलाएं बस में सवार हुईं शिवगढ़ का हाट बाजार होने पर बस में भीड़ अधिक थी महिलाएं शिवगढ़ में उतरते समय निलेश की माता के पास रखे थेले में दो लाख रुपए निकाल लिए शंका होने पर निलेश व उसकी मां ने एक महिला को पकड़ कर शिवगढ़ थाने पहुंची वही दो अन्य महिला भागने में सफल रही।
मामले में शिवगढ़ थाना प्रभारी ने फरियादी नीलेश राठौर की रिपोर्ट पर धारा 379 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पकड़ी गई महिला से 29 हजार रुपए के लगभग राशि जब्त हुई है तथा महिला बांसवाड़ा जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
शिवगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार बाजना निवासी निलेश राठौड़ मंगलवार दोपहर को अपनी माताजी और बहन के साथ बाजना से रतलाम के लिए बस में सवार हुए थे। शिवगढ़ के पास उनके बैग में रखे 2 लाख रुपए गायब हो गए। इस मामले में फरियादी ने बस में उनके पास में बैठी तीन महिलाओं पर शंका जाहिर की। पुलिस ने फरियादी की शंका के आधार पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से 29 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस संदिग्ध महिला से पूछताछ कर उसके साथ मौजूद दो अन्य महिलाओं के बारे में जानकारी ले रही है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि महिलाएं अपने साथियों के साथ रोड पर रेकी करती है तथा फोर व्हीलर वाहन में इनके साथी ने किसी स्थान पर उतारकर बस में चढ़ा देते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद पुनः फरार हो जाते हैं। इसी मार्ग पर इसके पूर्व भी एक महिला के साथ पांच हजार रुपए चोरी की घटना भारत बस में ही हुई है वह भी बाजना निवासी होकर रतलाम आ रही थी।
कुछ भी हो मामले में पुलिस पूरी तरह से लगी हुई है और देर शाम तक अन्य साथियों को भी पकड़ सकतीं हैं।

error: Content is protected !!