• Sat. Nov 7th, 2026

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार त्रिपाठी के रतलाम आने पर प्रदेश प्रचार मंत्री भारती यादव के द्वारा भव्य स्वागत किया

BySurendra Jain

Feb 10, 2023

खबर पक्की, 10 फरवरी, रतलाम। हिंदू महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में हिंदू महासभा को मजबूत बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में उनके आग्रह पर राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार त्रिपाठी जी को रतलाम मैं बैठक का आग्रह किया गया

इसी आग्रह को स्वीकार करते श्री त्रिपाठी 9 फरवरी 2023 गुरुवार को रतलाम पहुंचे प्रदेश प्रचार मंत्री भारती यादव के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और बहुत जल्द रतलाम जिले की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी प्रत्येक ग्राम प्रत्येक भागों में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया धार भोजशाला को लेकर चिंतन बैठक की गई 1 जनवरी को हो रहे हैं उज्जैन में विशाल हिंदू धर्म सभा के लिए भी मंथन हुआ

इस अवसर पर रतलाम जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बावलिया ने दी

error: Content is protected !!