• Sat. Nov 7th, 2026

गुंडों के खिलाफ अभियान कलेक्टर और एसपी उत्तरे मैदान में

BySurendra Jain

Feb 10, 2023

खबर पक्की :10 फरवरी रतलाम, रतलाम में अभी हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी ने दो बत्ती पर खाने पीने की दुकानों पर जहां बहुत ज्यादा भीड़ रहती है और कोठारी मार्केट के अंदर कंपाउंड में निरीक्षण किया और बहुत ज्यादा भीड़ वाली दुकानों के संचालकों को हिदायत दी और बेतरतीब गाड़ी खड़ी करने वालों के चालान बनाए। जनता ने इसका तहे दिल से स्वागत किया। ज्ञातव्य है के अभी हाल ही में हुए घटनाओं से पुलिस और प्रशासन एकदम अलर्ट मोड में है और शहर के सभी गुंडे और उनके सहयोगी उनके निशाने पर है। एसपी अभिषेक तिवारी और कलेक्टर ने कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और अगर कोई भी गुंडों द्वारा धमकाया जाने की शिकायत करता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!