• Sat. Nov 7th, 2026

आधी रात को हादसा :गिट्टी से भरा डंपर मकान में घुसकर पलटी खाया

BySurendra Jain

Jan 31, 2023

खबर पक्की, 31 जनवरी, रतलाम। बाजना रोड पर राजपुरा माताजी के पास गिटृटी से भरा एक डम्पर एक मकान में घुस कर पलट गया। इस हादसे में कोई जन हानि नही हुई। मकान की दीवार ओर मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। डम्पर चालक घायल हुआ जिसे डायल 100 से इलाज हेतु भेजा गया था।
रात करीब 1 बजे के लगभग रतलांम बाजना मार्ग पर ग्राम राजपुरा माताजी के घाट से गुजर रहे एक तेज रफ्तार डम्पर का अचानक ब्रेक फेल हो गया ओर डम्पर सड़क किनारे बने मकान में घुसते हुए थोडी दूर जाकर पलट गया। गनीमत रही कि मकान में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित रहे। कोई जनहानि नही हुई। मकान गौतम भाभर का था। डम्पर में गिट्टी भरी हुई थी। घायल डम्पर चालक को डायल 100 से इलाज के लिए भेजा गया था।
ब्रेक फेल होने से माताजी घाट से उतरते हुवे डम्पर ने मकान को क्षतिग्रस्त कर पलट गया कोई जन हानि नही हुई मकान में रखे सामान ओर छत दीवारे क्षति ग्रस्त हुवे है रतलाम बाजना अधूरे रोड का कार्य चल रहा है वही पर उक्त डम्पर गिट्टी भर कर आरहा था रात्रि 1 बजे करीब की घटना है घायल ड्राइवर को 100 नम्बर के माध्यम से शिवगढ़ थाने भिजवाया गया गौतम भाभर का मकान क्षति ग्रस्त हुआ है।
स्मरण रहे कि इस मार्ग चलने वाले डम्पर तेज रफ्तार से ही चलते हैं गनीमत है कि घटना रात में हुई दिन में नहीं अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

error: Content is protected !!