• Fri. Nov 6th, 2026

संत रविदास जयंती से निकलेगी विकास यात्राएं, विधायक चेतन्य काश्यप ने ली विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक

BySurendra Jain

Jan 30, 2023

खबर पक्की, 30 जनवरी, रतलाम। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जयंती से शहर में विकास यात्राएं निकालेगी। यात्रा की तैयारियों के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार को भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल को यात्रा का संयोजक बनाया गया है।
विधायक श्री काश्यप द्वारा ली गई बैठक में यात्रा संयोजक श्री पोरवाल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मंडल प्रभारी विनोद यादव, महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहोरी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, जिला आईटी सेल संयोजक निलेश राव उपस्थित रहे। शहर में विकास यात्रा को लेकर रूट चार्ट पर भी चर्चा की गई। विकास यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में समूह के रूप में यात्रा निकाली जाएगी। शासन द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को बताया जाएगा।

error: Content is protected !!