खबर पक्की: रतलाम 29 जनवरी, रतलाम के अभिभाषक व समाजसेवी कमल पाटनी ने मुख्यमंत्री व रतलाम कलेक्टर को पत्र लिखकर विभाजित भूखंडों पर निर्माण अनुमति जारी करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कमिश्नर सोमनाथ झारिया द्वारा दिसंबर 2014 में एक पत्र के द्वारा विभाजित भूखंडों पर निर्माण अनुमति को बंद कर दिया था। लेकिन इस पत्र के पूर्व भूखंड पूर्व में ही विभाजित हो चुके थे और जिनका नामांतरण आदि भी हो चुका था ऐसे भूखंडों पर भी निर्माण अनुमति नगर निगम द्वारा नहीं दी जा रही है जो पूर्णतया गलत है और शासन को इससे राजस्व की हानि भी हो रही है और अवैध निर्माण को प्रोत्साहन मिल रहा है तो शासन को जनहित में उक्त निर्णय को तुरंत बदलना चाहिए।



