खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए परेड की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रात: नेहरू स्टेडियम पर संपन्न की गई।
इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान, आशीष दशोतर आदि उपस्थित थे।
इस दौरान शासकीय विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाली झांकियों के आवाजाही के मार्ग निर्धारित किए गए। स्कूली बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। अन्य आयोजनों की भी अंतिम रूप से रिहर्सल की गई।

