खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। जिले में शीत ऋतु एवं तापमान में गिरावट के दृष्टिगत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आंगनवाडिय़ों का समय परिवर्तित किया गया है। अब आंगनवाडिय़ों का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का रहेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोपहर 1 बजे से शाम 5 के मध्य आंगनवाड़ी केंद्र का रिकॉर्ड संधारण एवं गृह भेंट का कार्य पूर्ववत संपादित करेंगी।
