• Sat. Nov 7th, 2026

मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश, कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए

BySurendra Jain

Jan 2, 2023

खबर पक्की, 2 जनवरी, रतलाम। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ-साथ ड्रग इंस्पेक्टर नापतौल इंस्पेक्टर तथा खाद्य विभाग को भी संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई अंजाम देने के निर्देश बैठक में दिए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने तहसीलदारों द्वारा की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए नायब तहसीलदार जावरा नवीन गर्ग एवं नामली नायब तहसीलदार बी.एस. ठाकुर द्वारा शिकायत निराकरण नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको शोकाज नोटिस जारी करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की भर्ती की जिनके विभाग की शिकायतों में वृद्धि होती जा रही है, कलेक्टर ने 10 जनवरी तक निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में तहसीलदार तथा वन विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की गई।
3 जनवरी को मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग की रतलाम बैठक के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए। सभी नगरपालिका अधिकारियों तथा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बैठक में प्रवासी श्रमिकों को लेकर आने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यो की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीमांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिले की स्थिति सीमांकन में अच्छी है, इस माह 2400 प्रकरणों का निराकरण किया जाना है जो आगामी तीन दिन में किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि सांची दुग्ध संघ के मिल्क पार्लर लगाने के लिए शहर में 10 स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!