खबर पक्की, 2 जनवरी, रतलाम। रतलाम जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रतलाम जिले के संविदा कर्मचारियों ने अपने मांगों को लेकर आध्यात्मिक मार्ग से प्रदर्शन किया। जिसमें हड़ताली कर्मचारियों द्वारा कालीका माता स्थित गुलाब चक्कर के पास भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर सभी कर्मचारियों ने जल चढ़ाया एवं भगवान की स्तुति की। संविदा कर्मचारियों की मांगों का सोमवार को 19वां दिन है। संविदा कर्मचारी संघ की हड़तालरत कर्मचारी कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर चंद्रकांता कटारिया ने बताया कि वे विगत 19 दिन से हड़ताल में विभिन्न तरिकों से प्रदर्शन कर शासन का ध्यानाकर्षण उनकी तरफ करवा रहे हैं, आज साल के पहले दिन सोमवार को हमनें सिहोर के प्रख्यात पंडित एवं कथावाचक श्री प्रदीप मिश्राजी के बताये आध्यात्कि मार्ग के माध्यम से तीनों लोको के स्वामी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की ओर संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण की प्रार्थना की है। सुश्री चन्द्रकांता कटारिया ने बताया कि हम पिछले 18 दिनों में कई तरह से प्रदर्शन कर ट्वीटर, फेसबुक, मेल, ज्ञापन, मिडिया के माध्यम से, आधी रोटी आधा पेट, धरना स्थल पर पकौडे बनाने, यहां तक कि अपने खून से भी मामाजी को पत्र लिखकर नियमितिकरण की मांग कर चूके हैं। आज हमने भगवान शिव की स्तुति की है और हमारे माननीय मुख्यमंत्रीजी को संविदा कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने हेतु सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की है ताकि हमारी तीन सूत्रीय मांगों का निराकरण हो सके।
संविदा कर्मचारियों ने बताया कि आज की गतिविधी के फोटोज् एवं विडियो भी हम सबके लोकप्रिय कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्राजी सिहोर वाले को प्रेषित करेंगे एवं प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के हीत में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करने का निवेदन करेंगे।
संविदा कर्मचारियों की तीन सूत्रिय मांग निम्नानुसार है –
- वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निति बनाकर उनका नियमितीकरण करना।
- 05 जून 2018 की संविदा निती लागू करना।
- विभिन्न योजनाओं में पद समाप्त कर निकाले गए कर्मचारियों की बहाली करना।

