• Sat. Nov 7th, 2026

ग्राम धराड को मिली 6 करोड 18 लाख की रेट्रोफिटिंग नल जल योजना की सौगात, सांसद श्री डामोर द्वारा धराड सहित अन्य ग्रामों में नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया

BySurendra Jain

Jan 2, 2023

खबर पक्की, 2 जनवरी, रतलाम। जल जीवन मिशन के तहत रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धराड को 6 करोड 18 लाख रुपए की लागत की नल जल योजना की सौगात मिली है। सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने सोमवार को धराड में उक्त योजना का भूमिपूजन किया।
इसके अलावा सांसद द्वारा ग्राम सनावदा में 53 लाख 16 हजार रुपए लागत की नल जल योजना तथा ग्राम चीतावद में 5 लाख रुपए लागत के सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्रसिंह लूनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, पूर्व कृषि आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला, धराड सरपंच श्रीमती विजयकुंवर, आनंदीलाल राठौड, जिला पंचायत सदस्य नाथुलाल गामड, अनुविभागीय विभागीय अधिकारी कृतिका भीमावत, कार्यपालन यंत्री पीएचई पी.के. गोगादे, एसडीओ एस.के. मईडा, आशीष धाकड, एन.एस. चौहान तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा नल जल योजना के माध्यम से माता, बहनें एवं बेटियों का सम्मान बढाया है। केन्द्र एवं प्रदेश शासन द्वारा उज्जवला योजना, पी.एम. आवास योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से अनेकानेक सौगातें आम जनता को दी जा रही है। उन्होने पेसा एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामसभा को सशक्त बनाया गया है जिससे वे आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए अपने स्तर पर मजबूत फैसले ले सकते है। सांसद ने ग्राम सनावदा में पी.एम. आवास योजना का लाभ समस्त पात्र हितग्राहियों को देना सुनिश्चित करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।
विधायक श्री मकवाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र को करोडों रुपए लागत की नल जल योजनाओं की सौगात दी जा रही है। इससे माता, बहनों की परेशानी खासतौर पर दूर हो जाएगी, जल समस्या समाप्त हो जाएगी। ग्रामीणजनों के चेहरों पर खुशहाली आएगी। इस अवसर श्री ईश्वरलाल पाटीदार, श्री आनन्दीलाल राठौड ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में एसडीओ श्री सुनील मईडा ने नल जल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला जल सलाहकार श्री आनन्द व्यास ने भी नल जल योजना एवं कनेक्शन हेतु सहमति पत्र के बारे में अवगत कराया।
सांसद गुमानसिंह डामोर का 3 जनवरी को भ्रमण कार्यक्रम
सांसद गुमानसिंह डामोर 3 जनवरी को रतलाम से प्रात: 8.30 बजे सैलाना विकासखण्ड के ग्राम उण्डेर के लिये प्रस्थित होगें। प्रात: 9 बजे उण्डेर में जल मिशन योजनान्तर्गत 66.90 लाख रुपए लागत की नलजल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगें। प्रात: 10 बजे ग्राम भूराघाटी बडी खूर्द में जल जीवन मिशन योजना की 39.35 लाख रुपए लागत की नल जल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रात: 11.00 बजे बंजला चावडाखेडी में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत 71.90 लाख रुपए लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन करेंगे। 11.30 बजे ग्राम मकोडिया रूण्डी में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत 45.35 रुपए लाख की लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगें।
श्री डामोर दोपहर 12.00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैलाना में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट के भूमिपूजन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। 2.00 बजे ग्राम बावडी में 49.14 लाख रुपए लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन, दोपहर 3.00 बजे तहसील रावटी के ग्राम उमर में 15.00 लाख रुपए की लागत के नवीन पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेगें। श्री डामोर दोपहर 3.30 बजे ग्राम तम्बोलिया में 227.15 लाख रुपए लागत के तम्बोलिया से उमरबट्टा मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा 4.30 बजे ग्राम मोतिया कोटडा में 157.47 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले कोटडा-मोतिया कोटडा मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। सायं 5.30 बजे ग्राम डाबडी में नवीन तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेगें। सायं 6.00 बजे ग्रामडाबडी से झाबुआ के लिये प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!