• Sat. Nov 7th, 2026

स्कूल वालों ने निकाला तो वापस भर्ती कराने के लिए कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के साथ स्कूल पहुंचाया

BySurendra Jain

Dec 20, 2022

खबर पक्की, 20 दिसम्बर, रतलाम। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में रतलाम के उंकाला रोड निवासी बालक कासिम जो कि 9 वीं कक्षा का छात्र है। उसको स्कूल वालों ने निकाल दिया तो जनसुनवाई में बालक अपने माता-पिता के साथ आया। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संवेदनशीलता के साथ उसकी परेशानी सुनी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री केसी शर्मा को निर्देश दिए कि वह बालक के साथ रतलाम माणक चौक स्कूल जाएं बालक को वापस भर्ती करवाएं। कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़ स्कूल पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी अपनी गाड़ी में बालक को बैठाकर माणक चौक स्कूल ले गए और भर्ती करवाया।

error: Content is protected !!