• Fri. Nov 6th, 2026

आलोट की शिव वाटिका और इंद्रप्रस्थ कॉलोनियों में शासकीय जमीनों पर निर्माण पाया गया, क्या कलेक्टर रतलाम कड़ी कार्रवाई करेंगे

BySurendra Jain

Nov 30, 2022

खबर पक्की : 30 नवंबर आलोट, कॉलोनाइजर्स सुरेश चंद्र काला द्वारा आलोट में शिव वाटिका एवं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का निर्माण किया है। इस कॉलोनी में शासकीय भूमि के भाग मिला लिये जाने की शिकायत योगेश कुमार राणा निवासी आलोट द्वारा की गई थी। इस आधार पर अनुविभागीय अधिकारी आलोट द्वारा राजस्व निरीक्षक से जांच करवाई गई। जांच में राजस्व निरीक्षक द्वारा पाया गया कि कॉलोनाइजर द्वारा गोपाल कृष्ण मंदिर की सर्वे नंबर 1367 की भूमि का भाग जो कि शासकीय मंदिर है को कॉलोनी में मिला लिया गया है इसी प्रकार सर्वे नंबर 1371 शासकीय भूमि का भाग भी कॉलोनाइजर द्वारा अनाधिकृत रूप से कॉलोनी में मिला लिया गया। इसी प्रकार सर्वे नंबर 1375 बटा 1 बटा एक एवं सर्वे नंबर 1375 बटा 6 का भाग उक्त कॉलोनी में मिला हुआ पाया गया। 9 अक्टूबर 2022 को सौंपी गई उक्त जांच रिपोर्ट के प्रकाश में क्या कलेक्टर रतलाम नियमों के विपरीत कार्य करने पर उक्त कॉलोनी का पूर्णता प्रमाण पत्र रोककर उक्त कॉलोनी के कॉलोनाइजर के खिलाफ शासकीय जमीन की अफरातफरी के मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे।

error: Content is protected !!