(Khabarpakki.com)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के परिणाम अब ईवीएम में कैद हो चुके है। गुरूवार को गुजरात में दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। दूसरे चरण में 68. 70 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सभी को 18 दिसंबर का इंतजार है। दोनों ही राज्यों के परिणाम इसी दिन आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि विकास के मुद्दो से शुरू होकर जाति-धर्म के विवाद तक पहुंचा चुनाव प्रचार क्या परिणाम देगा। चुनाव परिणाम भले ही 18 दिसंबर को आएंगे लेकिन इससे पहले देश की कई सर्वे एजेंसी ने अपने-अपने स्तर पर वोटिंग के ठीक बाद सटिक परिणाम जनता के बीच से ही निकालने का प्रयास किया। जानिए किस एजेंसी ने गुजरात में एक्जिट पोल में किस पार्टी की बढ़त बताई है।
गुजरात
Times now -vmr-: भाजपा-115, कांग्रेस 65, अन्य-2
रिपब्लिक- c वोटर-: भाजपा- 108, कांग्रेस- 74, अन्य-2
Abp-csds:- भाजपा- 117, कांग्रेस- 64, अन्य-1
India today-exis my-: भाजपा- 99 से 113, कांग्रेस- 68 से 82
