खबर पक्की :24 नवंबर रतलाम, कल राज्य शासन ने एक आदेश में रतलाम एसडीएम रहे अभिषेक गहलोत जो वर्तमान में प्रमोशन के बाद अपर कलेक्टर बन चुके हैं को रतलाम से ट्रांसफर कर इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर पोस्टिंग की है। रतलाम एसडीएम रहने के दौरान अभिषेक गहलोत ने अपने कार्य दक्षता का बखूबी परिणाम दिया और भयंकर कोरोना के दौरान भी लगातार फील्ड में रहकर जनता के और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर जबरदस्त काम किया जिसके लिए रतलाम की जनता उनको लंबे समय तक याद रखेगी। खबर पक्की उनको नई पोस्टिंग के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है। कल रविवार को आदेश होते ही वे मैं बगैर कलेक्टर का इंतजार किए रतलाम से रिलीव होकर इंदौर जॉइनिंग दे चुके हैं।

