• Sat. Nov 7th, 2026

बामनिया रेलवे स्टेशन के पास बाइक को टक्कर मारते हुए रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, दो युवकों की मौत

BySurendra Jain

Nov 24, 2022

खबर पक्की, 24 नवंबर, रतलाम। रतलाम रेल मंडल के बामनिया रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारता हुआ ट्रक दिल्ली – मुंबई रेलवे ट्रैक तक घुस आया। इससे रतलाम और आसपास के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। हादसा सुबह 8.30 बजे हुआ। सूचना मिलने के बाद रतलाम से डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत दिल्ली – मुंबई रेल मार्ग पर बामनिया – अमरगढ़ स्टेशन के बीच कोटा स्टोन पत्थर से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को रौंदता हुआ निकला, इसके बाद ट्रक बंद रेलवे फाटक से जा टकराया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करवड गांव का एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया।

error: Content is protected !!