• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : राजस्व वसूली की राशि जमा कराने के लिए कलेक्टर द्वारा नगर निगम को 3 दिन का समय दिया गया

BySurendra Jain

Nov 21, 2022

खबर पक्की, 21 नवंबर, रतलाम। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली की राशि विभाग में जमा नहीं किए जाने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा निगमायुक्त को 3 दिन का समय दिया गया है। उक्त अवधि में राशि जमा करावें अन्यथा की स्थिति में निगम के बैंक खाते कुर्क किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग को नगर निगम से लगभग 11 करोड़ रुपए राजस्व वसूली के रूप में प्राप्त किए जाना है।

error: Content is protected !!