• Sat. Nov 7th, 2026

अपने समूह में रतलाम जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लगातार चौथी बार जिले में ए ग्रेड प्राप्त की

BySurendra Jain

Nov 21, 2022

खबर पक्की, 21 नवंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में माह नवंबर के लिए 21 नवंबर को जारी रैंकिंग में रतलाम जिले ने अपने समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जिला लगातार चौथी बार ए ग्रेड में आया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की सख्त मानिटरिंग के चलते इस बार राजस्व विभाग ने भी ए ग्रेड प्राप्त किया। जारी की गई रैंकिंग में जिले को कुल वेटेज 82.42 प्रतिशत प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रारंभ से लेकर अब तक रतलाम जिले को कुल वेटेज 80 प्रतिशत से अधिक अब तक केवल 4 बार ही प्राप्त हुआ है जो कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का कार्यकाल है।

error: Content is protected !!