खबर पक्की, 19 नवंबर, रतलाम। रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी, महू नीमच रोड़ द्वारा, रतलाम की ग्राम पंचायतों एवं रतलाम की बस्तियों में, जहॉं चिकित्सा का अभाव है, वहॉ 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रॉयल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक, मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करेंगे व परामर्श देगें।
इस महाअभियान की श्रृखंला में अगला शिविर 20 नवम्बर 2022, रविवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सत्य अटल मांगलिक भवन, जैन छात्रावास के सामने, दिलीप नगर* में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दिलीप नगर, करमंदी, अर्जून नगर, बजरंग नगर आदि आसपास के स्थानों के मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया जावेगा।
इस आश्य की जानकारी देते हुये हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि कल दिलीप नगर के शिविर में डॉं. शमशुलहक, डॉ. सी.पी. जोशी व डॉं. रूकय्या बुरहानी मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करके, उचित् ईलाज करेंगे।
राजपुरोहित ने यह भी बताया कि, मरीजों को जरूरी दवाईयां भी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क दी जावेगी। आगंतुकों एवं चिकित्सकों के सहयोग के लिये, शिविर में हॉस्पिटल स्टॉफ भी उपस्थित रहेगा। शिविर में पैथोलॉजी की समस्त जांच के लिये सेम्पल लेने की भी सुविधा रहेगी।
