खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनकल्याणकारी एवं विकास परख कार्यो से प्रभावित होकर सैलाना नगर परिषद के निर्दलीय पार्षद विशाल धबाई भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए।
श्री धबाई एवं सैलाना के युवा नेता महेन्द्र गुर्जर को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अपने निवास पर दुपट्टा उडाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि निर्दलीय पार्षद श्री धबाई ने भाजपा के माध्यम से सैलाना नगर के विकास का संकल्प व्यक्त किया इस दौरान जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल, सैलाना मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशोर कसेरा, सहकारीता प्रकोष्ठ जिला सह:संयोजक प्रदीप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पंकज राठौर, प्रेम जाट, अजय डायमा एवं विशाल राठौर आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

